Wednesday, June 10, 2020

मेरी माँ

हज़ारों लोग हों घर में भले,
बस तेरी परछाई सुकून देती है।

ज़िन्दगी में जब भी हुई परेशान,
तेरी मुस्कान जुनून देती है।

जब भी निराशा ने मुझे घेरा,
ज़ुबाँ पर नाम आया सिर्फ़ तेरा।

मेरी आँखों में जितने भी सपने हैं,
सब तुझ पर ही आकर रुकते हैं।

जब भी मेरी कोशिशें नाकाम हुईं,
मेरे साथ तेरी आँखे भी नम हुईं।

कोशिश करना तूने ही सिखाया,
तेरा यही विश्वास मुझमें भी आया।

दुआ है.... हर वक्त हर घड़ी,
मुझ पर बना रहे तेरा ही साया।

तेरी तारीफ में और क्या लिखूं?
मेरा दिल भर आया।

सारी दुनिया पूछती है "कितना कमाया?",
सिर्फ़ माँ ही पूछती है "तूने ख़ाना खाया?"


Friday, April 17, 2020

#COVID19#corona_virus

आज यहां धरती पर, ऐसा कोहराम छाया है
न ज़ोर चला एड्स, स्वाइन, कैंसर, डेंगू का
तो अब शैतान नया आया है
नाम कोरोना है जिसका, चीन में जन्म पाया है

कुछ कहर है कुदरत का, कुछ मूर्खों की मेहरबानी है
इन सबसे लड़कर जीतने की, हिम्मत हमें जुटानी है
अब भी वक़्त है सम्भल जाओ, इसके कहर को पहचानो
नहीं तो इस धरती पर, बचनी सिर्फ़ निशानी है

फिर कहाँ पालोगे गौ माता, अरे कहाँ तुम कुर्बानी दोगे
कहाँ मांगोगे आज़ादी, अरे कहाँ तुम नारे लगाओगे
मंदिर-मस्जिद की आग में, कैसे तुम घी डालोगे
कहाँ बांटोगे ज्ञान तुम, अरे कहाँ तुम दीये जलाओगे।

Tuesday, March 24, 2020

#COVID19#corona_virus

इंसानों की बस्ती में
कहर नया छाया है

क़ुदरत का बदला लेने
इस बार "कोरोना" आया है

कैद किए जिसने पशु-पक्षी
उसे कैद करने आया है

जंगल काटकर ज़मीन हथियाई जिसने
उसे छोटे-से कमरे में कैद करने आया है

जिसके कारण हिम पिघले
उसे दहशत में डुबोने आया है

ख़ुद को लगा भगवान समझने
उसे औकात दिखाने आया है

इंसान ने जितना नुकसान किया
वह हिसाब बराबर करने आया है

इंसानों की बस्ती में अंधेरा करके
उसे सही रास्ता दिखाने आया है....।

Thursday, March 19, 2020

#COVID19#corona_virus

तबाह हुई ज़िन्दगी घरों में कैद होकर🏠🏢🏚️🏙️
आवाज़ आई प्रकृति से अब हिसाब बराबर करना है =🖖⏳⌛
तुमने मुझे घुटन के दलदल में धकेला🌍🌡️🌊🌪️🔥🌋🌏
अब तुम्हें घुट घुट के जीने को मजबूर करना है 😷🤒🤕🤧👾🏥🏨🏪🚑 

Sunday, March 15, 2020

#COVID19#corona_virus

दुबक कर बैठे हैं मासूम घरों में
और अपराधी खुलेआम घूमता है

Tuesday, March 10, 2020

होली आई होली आई

होली आई होली आई

खुशियों की सौगात लाई
पानी की बौछार के संग
रंगों की रंगोली लाई
चढ़ रहे हैं प्यार के रंग
हमने लगाया सबको रंग

होली आई होली आई

"अमन" के जन्मदिन के बाद
"जीना" के जन्मदिन से पहले
"आयूष" के exam से
एक दिन पहले है आई

होली आई होली आई

यादों की बारात लाई
मुझे बचपन की याद आई
याद आई उन गलियों की
"नीलम", "संगीता", "पूजा", "आशा",
उन सभी बचपन की सहेलियों की याद आई

होली आई होली आई

वो आम का पेड़
वो उत्तर-पूरब के पहाड़
वो टूटी खिड़की
"संगीता" के घर में था अंगूर का पेड़
उन खट्टे अंगूरों की याद आई

होली आई होली आई

वो दोस्तों के घर जाना
बिना पूछे रंग लगाना
बेवजह रूठना मनाना
कितना प्यारा था बचपन सुहाना
उस प्यारे बचपन की याद आई

होली आई होली आई
होली आई होली आई

Wednesday, March 4, 2020

#Quotes On Me 6 ☺️

उतरकर देखो मेरी तरह
तन्हाइयों की गहराइयों में🙈🏞️
तभी तलाश पाओगे
शब्दों के मोती मेरी तरह📃📖

Tuesday, March 3, 2020

#Quotes On Me 5 ☺️

ज़िन्दगी के रहस्य कौन समझ पाया है?
"मैं क्या हूँ" आज तक कौन समझ पाया है?

Saturday, February 29, 2020

परीक्षा

परीक्षा क्या है....!
कुछ के लिए रटना है
कुछ लिए लिखना है
तो कुछ के सिर्फ़ पढ़ना है ?

परीक्षा क्या है ?
पता नहीं किसी को भी
फिर भी देते हुए डरते हैं
परीक्षा हो कैसी भी....

परीक्षा हमें डराने के लिए नहीं
उस डर को भगाने के लिए होती है....
हमें नीचा दिखाने के लिए नहीं
हमें हमारा हाल बताने के लिए होती है....

तो डरना क्या
उस परीक्षा से
जो हमें सताने के लिए नहीं
हमें सुधारने के लिए होती है....

परीक्षा हो चाहे कैसी भी
यह तो हमें सुधारती है....
इसलिए तो यह मुझे
बहुत ही अच्छी लगती है....

यह तो हमारे गुणों को
और भी निखारती है....
वैसे ही जैसे सोने को
पिघलाकर आग परखती है....

गुरु और प्रकृति में
सिखाने की क्षमता होती है....
गुरु सिखाकर परीक्षा लेते हैं
प्रकृति परीक्षा लेकर सिखाती है....

परीक्षा क्या है....!
इसका उत्तर सरल ही है....
परीक्षा भी एक गुरु है
जो अभ्यास करवाकर सिखाती है....!

Friday, February 28, 2020

नाम

दिल ने कहा
लिखूँ आज कुछ ऐसा
जो कभी पढ़ा ना जाए
पर क्या ऐसा संभव है?

जो लिखा तो जाए पर
कोई उसे पढ़ न पाए
शख़्स हैं ऐसे भी यहां
जो करते हैं यह चमत्कार.....

लिखते हैं खुलकर
वो अपने दिल की बात
पर कोई पढ़ न पाता है
उसके दिल की बात.....

दिल की बात कहने का
तरीका भी हौ उसका आम
पढ़ने में भी है सरल पर
गज़ब है उसकी कलम.....

पढ़ तो सकते हैं सभी पर
नहीं जान पाते लिखने वाले का नाम.....
दिल को छू जाए ऐसी बातें
लिखने वाला बना रहता है अज्ञात.....!

#Quotes On Me 4 ☺️

यहाँ उजड़ती रही फूलों की दुनिया....🏵️🌹🥀🌺🌻🌼🌸💐
वो कहते रहे पतझड़ का मौसम आया है....! 🍃🍂🍁☘️🍀🌿

Thursday, February 27, 2020

#Quotes On Me 3 ☺️

यूँ ही नहीं पर होते काँटों भरे रास्ते.....🌵🌵🌵🌵
राह चलते पैरों को लहूलुहान होना पड़ता है....!🚶👣

Tuesday, February 25, 2020

Eight Wonders of Life

1. Truth :  fact.
2. Faith: needs no explanation.
3. Honesty: just to keep always.
4. Love : without any expectations.
5. Humanity : greatest achievement.
6. Discipline : to control the mind.
7. Duty : to maintain humanity.
8. Peace : the satisfaction of attaining the above wonders. 

#Quotes On Me 2 ☺️

शोर बहुत मचा है मन में आज😫
लगता है कोई बहुत पिटेगा आज....!🤛👊

Sunday, February 16, 2020

#Quotes on me ☺️

आज बरसों बाद आईना देखा....
लगा कोई नहीं है मुझ-सा यहां....।