Thursday, May 6, 2021

#COVID19#corona_virus#OxygenShortage

चन्द साँसे उधार देने वाले टिन के डिब्बे
बिकते हैं यहाँ लाखों में
उम्र भर साँसे देने वाले पेड़ पौधे
सड़ जाते हैं अंधेरे गलियारों में

वो मशीनी साँसे देने वाले
शोभा बन गए दुकानों की
वो उम्र भर सर्वस्व देने वाले
सूख गए बिन पानी के

कहीं उगे दिख जाएं बीच सड़क में
काटे जाते हैं बेरहमी से
जिसने बीच जंगल मे सड़कें बनाईं
क्यों कोई कुछ नहीं पूछता उन लोगों से

लाखों में टिन के डिब्बे ख़रीद लेंगे मगर
चन्द पेड़ लगाने में कतराते हैं
गंगाजल के इच्छुक भी आज
शराब से हाथ धुलवाते हैं

- मंजू