Saturday, July 24, 2021

गुरु पूर्णिमा


सूर्य से उठना सीखा
चाँद से शीतल होना
बादल से चलना सीखा
आसमान से ठहरना

पक्षियों से उड़ना सीखा
पेड़ों से आसरा देना
चिड़ियों से सीखी चंचलता
बगुलों से ध्यान लगाना

हर चीज़ में ज्ञान ही ज्ञान छुपा
शर्त है ध्यान लगाना
वही जीवन में सफल हुआ
जिसने इसे पहचाना

मानो तो प्रकृति भी गुरु है
ना मानो तो सिर्फ़ ठिकाना
इसी उलझन में चलता है
जीवन का ताना-बाना

स्वयं के लिए तो मुश्किल है
इस उलझन को सुलझाना
इसलिए तो उचित समझा
गुरु शरण में जाना

गुरुर ब्रह्मा गुरु विष्णु
गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुर साक्षात परब्रह्म
तस्मै श्री गुरुवै नमः

आषाढ़ मास की गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई🙏🙏🙏🙏

- मंजू