Tuesday, July 14, 2026

व्यक्तित्व

इन बाज़ारी खुशबुओं से

सिर्फ़ लिबास महकते हैं


महकते लिबास की खुशबूओं से

सिर्फ़ बेवकूफ़ बहकते हैं 


रूह बिना तो जिस्म भी

बदबूदार हो जाते हैं


हम... इन खुशबुओं से 

कहां प्रभावित होते हैं 


हमें तो व्यक्ति के व्यक्तित्व

व विचार प्रभावित करते हैं 


हमें इन लिबासी खुशबूओं से

महकने का कोई शौक़ नहीं 


हम तो वह हैं 

जिनके किरदार महकते हैं


- मंजू

2 comments: