आई है एक नन्हीं परी
आसमान से उतरकर
आँखों में अनेकों सपने
और मुट्ठी में खुशियाँ लेकर
सबके चेहरे पर जाती है
मुस्कान तुझे देखकर
चंचल मन भी शांत हो जाए
चेहरे की लालिमा देखकर
ऊपरवाले ने भेजा है तुझे
हीरे की तरह तराशकर
नन्हें -नन्हें कदमों पर
जब तू चलना सीखेगी
आँखों में खुशी के आंसू लेकर
माँ मन ही मन मुस्काएगी
नन्हें - नन्हें हाथों से
जब तू लिखना सीखेगी
गर्व से भरे पिता के भी
चेहरे पर मुस्कान आएगी
माता - पिता का नाम रौशन करना
मेहनत से कभी न डरना
दिल से दुआ है "नन्हीं परी"
दुनिया में नाम कमाएगी
– मंजू
Beutiful lines bhabhi ji
ReplyDeleteThankyou 🙏🙏🙏
DeleteKya likha h ji mast h
ReplyDeleteThank you 🙏
Delete